Suzie Bates Record: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का 28वां मुकाबला बीते शनिवार, 27 जून को लंदन के केनिंग्टन ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (New Zealand Women's Team) की महान ऑलराउंडर सुज़ी बेट्स (Suzie Bates) ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 गेंदों सिर्फ 19 रन बनाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि सुज़ी बेट्स ने वो कारनामा कर दिया है जो कि विमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में कोई खिलाड़ी नहीं कर पाई।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 38 साल की सुज़ी विमेंस T20I की ऐसा पहली खिलाड़ी बन गईं हैं जिन्होंने दूसरे देश में अपने हजार टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 39 मैचों की 37 पारियों में 1003 रन बनाकर ये रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड में एक सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी भी ठोकी।

Advertisement

उन्होंने इंग्लैंड के अलावा अपने देश न्यूजीलैंड में 58 टी20 इंटरनेशनल की 52 पारियों में 1,395 रन ठोके हैं और उनके नाम ऑस्ट्रेलिया में 31 मैचों में 680 रन दर्ज हैं। बताते चलें कि सुज़ी ने अपने करियर में कुल 10 देशों में टी20 इंटरनेशनल खेला और इंग्लैंड के खिलाफ हुआ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला था। वो अपने रिटायरमेंट की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।

बात करें अगर न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की तो केनिंग्टन ओवल में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करके अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड के लिए डैनी वैट ने 53 गेंदों पर नॉट आउट 89 रन ठोके और सोफी डंकले ने 38 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इन्हीं के दम पर मेजबान टीम ने 17.2 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 164 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से जीत दर्ज की। ध्यान दें कि ये ग्रुप-बी का आखिरी मुकाबला था जिसे हारने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गईं है। ग्रुप-बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने सेफीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार