Suzie Bates Record: न्यूजीलैंड वुमेंस क्रिकेट टीम (New Zealand Women's Cricket Team) की दिग्गज खिलाड़ी सुज़ी बेट्स (Suzie Bates) ने सोमवार, 06 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका (NZ-W vs SA-W) के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के सातवें मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि सुज़ी बेट्स के नाम एक ऐसा महारिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो कि दुनिया का कोई भी दूसरा खिलाड़ी नहीं बना सका।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, 38 वर्षीय सुज़ी बेट्स के इंटरनेशनल करियर का ये 350वां मुकाबला है। जान लें कि इसी के साथ सुज़ी बेट्स दुनिया की ऐसी पहली खिलाड़ी बन गईं हैं जिन्होंने बिना कोई टेस्ट मैच खेले 350 इंटरनेशनल मैच खेलने का कारनामा किया। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर हैं, जिन्होंने बिना कोई टेस्ट मैच खेले 308 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि सुज़ी बेट्स दुनिया की ऐसी पहली महिला क्रिकेटर भी बन गईं हैं जिन्होंने 350 इंटरनेशनल मैच खेले।

Advertisement

बात करें इस बड़े मुकाबले में सुज़ी बेट्स के प्रदर्शन की तो इंदौर के मैदान पर वो अपनी बल्लेबाज़ी से कुछ खास नहीं कर सकीं और सिर्फ 1 गेंद खेलकर बिना कोई स्कोर किए आउट हुईं। उन्हें मारिजाने कैप ने न्यूजीलैंड की इनिंग की पहली ही गेंद पर LBW करके आउट किया।

ये भी जान लीजिए कि इंदौर के मैदान पर न्यूजीलैंड ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद कीवी टीम खबर लिखे जाने तक 39 ओवर में 4 विकेट खोकर 189 रन बना चुकीं हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

साउथ अफ्रीका महिला (प्लेइंग इलेवन): लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, सुने लुस, मारिजाने कैप, एनेके बॉश, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, मसबत क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सुज़ी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, लेया ताहुहु, ब्री इलिंग, ईडन कार्सन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार