Suzie Bates Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट (ICC Women's T20 World Cup 2026) इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है जहां न्यूजीलैंड की महान ऑलराउंडर सुज़ी बेट्स (Suzie Bates) एक बेहद ही गज़ब रिकॉर्ड बना सकती हैं। गौरतलब है कि सुजी के पास वो कारनामा करने का मौका है जो कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली और बाबर आज़म जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ भी नहीं कर पाए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 38 साल की सुज़ी बेट्स न्यूजीलैंड के लिए अब तक 183 टी20 इंटरनेशनल खेलकर 4,720 रन बना चुकी हैं। ध्यान दें कि सुज़ी T20I में अपने 5000 रन पूरे करने से सिर्फ 280 रन दूर हैं। वो साल 2026 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में ये 280 रन बनाने में कामयाब होती हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में 5000 या उससे ज्यादा रन बनाने वालीं दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।

Advertisement

T20I क्रिकेट के इतिहास में किसी भी पुरुष या महिला खिलाड़ी ने ये कारनामा नहीं किया है। खास बात तो ये भी है कि सुज़ी बेट्स ही मौजूदा समय में टी20 इंटरनेशनल की सर्वाधिक रन (183 मैचों में 4,720 रन) बनाने वालीं खिलाड़ी भी हैं। उनके बाद इस लिस्ट में पाकिस्तान के बाबर आज़म हैं, जिन्होंने 145 टी20 मैचों में 4,596 रन बनाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन (पुरुष और महिला दोनों)

  • सुज़ी बेट्स (न्यूजीलैंड महिला) - 183 मैचों की 176 पारियों में 4,720 रन
  • बाबर आज़म (पाकिस्तान पुरुष) - 145 मैचों की 136 पारियों में 4,596 रन
  • स्मृति मंधाना (भारत महिला) - 166 मैचों की 160 पारियों में 4,333 रन
  • रोहित शर्मा (भारत पुरुष) - 159 मैचों की 151 पारियों में 4,231 रन
  • विराट कोहली (भारत पुरुष) - 125 मैचों की 117 पारियों में 4,188 रन

बताते चलें कि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप बी का हिस्सा है, जहां वो वेस्टइंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों से भिड़ती नज़र आएगी। टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला आज यानी 13 जून को द रोज बाउल, साउथेम्प्टन में वेस्टइंडीज के साथ होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड का पूरा स्क्वाड: अमेलिया केर (कप्तान), जॉर्जिया प्लिमर, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, सुज़ी बेट्स, पॉली इंग्लिस, नेंसी पटेल, रोज़मेरी मेयर, ली ताहुहु, ब्री इलिंग, फ़्लोरा डेवोनशायर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार