सनराइजर्स हैदराबाद का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में सफर रविवार को क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली 17 रनों से हार के बाद खत्म हो गया। हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को हालांकि अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। वॉर्नर ने कहा कि उनकी टीम को शुरुआत में किसी ने भी मजबूत टीम या दावेदार के तौर पर नहीं देखा था, लेकिन फिर भी टीम क्वालीफायर में पहुंची।

Advertisement

मैच के बाद वॉर्नर ने कहा, "पहली बात, किसी ने भी हमें शुरुआत में दावेदार नहीं माना था हर कोई तीन बड़ी टीमों दिल्ली, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बात कर रहा था। इसलिए मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है।"

Advertisement

वॉर्नर कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित दिखे और उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी टीम के लिए सकारात्मक पहलू रहे।

वॉर्नर ने कहा, "नटराजन, राशिद खान, मनीष पांडे टीम के लिए सकारात्मक पहलू रहे। हमने दूसरे हाफ में जिस तरह की क्रिकेट खेली हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते थे।"

क्वालीफायर में हालांकि हैदराबाद की फील्डिंग काफी खराब रही। उसने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 78 रन बनाने वाले शिखर धवन के कुछ कैच छोड़े।

वॉर्नर ने कहा, "आप अगर कैच छोड़ते रहोगे तो आप टूर्नामेंट नहीं जीत सकते। मुझे लगता है कि हमने बल्ले और गेंद से तो ठीक किया लेकिन हमारी फील्डिंग ने हमें निराश किया।"

Advertisement

खिलाड़ियों की चोटों को लेकर उन्होंने कहा, "हां, चोटें थीं, लेकिन आपके पास जो है आपको उससे ही काम चलाना पड़ता है। हम जहां पहुंचे उस पर मुझे गर्व है, किसी ने हमें यहां नहीं सोचा था।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार