हैम्पशायर और समरसेट (Hampshire vs Somerset) के बीच सोमवार (30 मई) को साउथेम्पटन में खेले गए T20 Blast 2022 के मुकाबले के दौरान एक बेहतरीन कैच देखने को मिली। समरसेट के खिलाड़ी टॉम लैमोनबी (Tom Lammonby) और विल स्मीड (Will Smeed) ने मिलकर बाउंड्री लाइन पर क्रिस वुड (Chris Wood) का रिले कैच पकड़ा। 

Advertisement

10 रन बनाकर खेल रहे वुड ने जोश डेवी द्वारा डाले गए 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट के क्षेत्र में बड़ा शॉट खेला।  लग रहा था कि गेंद आसनी से छक्के के लिए बाउंड्री पार चली जाएगी, लेकिन वहां फील्डिंग कर रहे लैमोनबी ने हवा में उछलकर कैच लपकी और बाउंड्री पार गिरने से पहले गेंद को अपनी दायीं और से दौड़कर आ रह विल स्मीड की तरफ फेंक दी। इस तरह से इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर हैरतअंगेज कैच लपका। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैम्पशायर की टीम में निर्धारित 20 ओवरों में 123 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। टीम के लिए जेम्स फुलर ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में समरसेट की टीम ने 15.5 ओवर में 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल की। फील्डिंग के बाद लैमोनबी और स्मीड ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया। लैमोनबी ने 22 गेंदों में 33 रन बनाए, वहीं स्मीड ने 15 गेंद में 22 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा टॉम बैंटन ने 20 रन और रिली रोसौ ने 26 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार