T20 Blast 2022: शुक्रवार को खेले गए टी20 ब्लास्ट मैच के दौरान न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर जिमी नीशम (Jimmy Neesham) एक अजीबोगरीब रन आउट का हिस्सा बने। जेम्स नीशम ने जानबूझकर अपने साथी को स्ट्राइकर एंड पर बने रहने के लिए रनआउट करा दिया। बल्लेबाज लुईस मैकमैनस सबसे अजीब फैशन में रन आउट हुए जो उस समय 5 गेंदों में 11 रन बनाकर ठीकठाक बल्लेबाजी कर रहे थे।

Advertisement

लीसेस्टरशायर के तेज गेंदबाज बेन माइक की यॉर्कर पर जेम्स नीशम ने गेंद को ऑफ साइड पर टैप किया। नीशम ने यहां पर एक रन लिया उसके बाद खुदको स्ट्राइक पर बनाए रखने के लिए मैकमैनस को क्रीज पर ठहरने के लिए कहा और खुद दौड़ लगा दी।

Advertisement

लुईस मैकमैनस बैटिंग एंड पर खड़े रहे और जब जेम्स नीशम बैटिंग एंड पर पहुंच गए तब उन्होंने दौड़ लगाना शुरू की। ऐसे में नीशम स्ट्राइक पर ही आ गए और आउट होने से भी बच गए लेकिन, लुईस मैकमैनस को अपना विकेट गंवाना पड़ा। 

लुईस मैकमैनस द्वारा यह टीम की भलाई के लिए किया गया बलिदान था, क्योंकि नॉर्थम्पटनशायर को अंतिम पांच गेंदों में 13 रन की आवश्यकता थी। ऐसे में नीशम का क्रीज पर रहना ज्यादा जरूरी था। नीशम के ऐसा करने के पीछे की वजह ये थी क्योंकि वह 19 गेंदों पर 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम को इस मुकाबले में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार