बल्लेबाज डेवन कॉन्वे (Devon Conway) को इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है, लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 58.57 की औसत से शानदार प्रदर्शन के करने के बावजूद उन्हें टेस्ट टीम के लिए नजरअंदाज किया गया है। कॉन्वे का कहना है कि वह टेस्ट टीम में चुने जाने के लिए इंतजार कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल जो उन्हें मौका मिला है उसे वो भुनाना चाहते हैं।

Advertisement

कॉन्वे ने न्यूजीलैंड क्रिकेट की वेबसाइट से कहा, " फिहाल टी-20 टीम में मौका मिलना मेरे लिए बेहद खास है। हम जल्द ही कुछ चीजें करना चाहते हैं। टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए मुझे अभी भी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। अगर भविष्य में ऐसा होता है तो हम देखेंगे कि यह कैसे आगे बढ़ती है।"

Advertisement

29 वर्षीय बल्लेबाज प्रथम श्रेणी में वेलिंग्टन के लिए खेलते हैं। उन्होंने अपने पिछले प्रथम श्रेणी मैच में ऑकलैंड के खिलाफ 157 रनों की पारी खेली थी।

उन्होंने कहा, " टीम में सेट होने में अभी समय लगेगा। मेरे लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है। लार्सन ने मैच के दौरान मुझे एक कोने में बिठा दिया और मुझसे कहा कि बधाई हो, आप टी-20 टीम में चुने गए हैं।"

कॉन्वे ने कहा, "मैं वास्तव में नहीं जानता था कि मुझे क्या कहना है। इसे स्वीकार करने में मुझे कई सेकेंड लगे। अब हम यहां है और इसे लेकर उत्साहित हैं।" 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार