ट्राई-सीरीज का पांचवां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मैच 12 अक्टूबर (बुधवार) को होगा।

Advertisement

NZ vs BAN Match Preview

ट्राई सीरीज का पांचवां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इस सीरीज में अब तक बांग्लादेश का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। बांग्लादेश का एक भी बल्लेबाज़ अब तक अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका है। पिछले मैच में लिटन दास ने 35 रन बनाए थे। उन्होंने सीरीज में दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने अब तक कुल 50 रन बनाए हैं। वहीं यासिर अली के नाम दो मैचों में 49 रन दर्ज हैं। पिछले मैच में उन्होंने 21 गेंदों पर 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।। मेहदी हसन और मोसाद्देक हुसैन सीरीज में संघर्ष करते दिखे हैं। ऐसे में इन दोनों ही बल्लेबाज़ों को रन बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी।

बांग्लादेश के गेंदबाज़ भी प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। टीम के लिए तस्कीन अहम और हसन महमूद ने दो-दो विकेट चटकाए हैं। वहीं शोरफुल इस्लाम, नासम अहम, और मेहदी हसन के नाम एक-एक विकेट रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम के स्टार गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान काफी महंगे साबित हुए थे। इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने बिना किसी सफलता के 4 ओवर में 48 रन लुटाए थे।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ फॉर्म में दिख रहे हैं। डेवोन कॉनवे टीम के सबसे सफल बल्लेबाज़ रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अब तक तीन मैचों में 155 रन बनाए हैं। फिन एलन ने भी अब तक 91 रन जड़ दिए हैं। वहीं कप्तान केन के बल्ले से कुल 70 रन निकले हैं। विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से 157.69 की स्ट्राइक रेट से तीन मैचों में 41 रन निकले हैं।

कीवी टीम की गेंदबाज़ी की बात करें तो उनके लिए अनुभवी गेंदबाज़ टिम साउदी सबसे सफल रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। वहीं माइकल ब्रेसवेल ने 3 मैचों में महज़ 31 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए हैं। स्टार गेदबाज़ ट्रेंट बोल्ट(2 मैच) और स्पिनर ईश सोढ़ी(3 मैच) ने 3-3 विकेट चटकाए हैं।

NZ vs BAN: Match Details

दिन - बुधवार, अक्टूबर 12, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार सुबह 07: 30 बजे
वेन्यू -  हेगले ओवल

NZ vs BAN : Where to Watch?

यह मैच क्रिकेट फैंस अमेज़न प्राइम वीडियो पर इन्जॉय कर सकते हैं।

NZ vs BAN Head-to-Head

कुल – 16
बांग्लादेश – 03
न्यूजीलैंड – 13

NZ vs BAN Team News:

दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी अपडेट नहीं मिला है।

NZ vs BAN: Match Prediction

न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश से ज्यादा बेहतर और बैंलेस साइड नज़र आ रही है। इस मैच में न्यूजीलैंड फेवरेट रहेगी।

NZ vs BAN Probable Playing XI

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जिमी नीशम, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ब्लेयर टिकनर

बांग्लादेश: नाजमुल हुसैन, मेहदी हसन, लिटन दास, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, यासिर अली, शाकिब अल हसन(कप्तान) नूरुल हसन (विकेटकीपर), तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम

NZ vs PAK Fantasy XI

विकेटकीपर- नुरुल हसन, डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज- लिटन दास, केन विलियमसन, फिन एलन
ऑलराउंडर- अफिफ हुसैन, जिमी नीशम, माइकल ब्रेसवेल
गेंदबाज- तस्कीन अहमद, टिम साउदी, हसन महमूद

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार