आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के फाइनल में अक्षर पटेल (Axar Patel) की लापरवाही उन पर भारी पड़ गयी और इसका खामियाजा उन्हें क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock ) के सीधे थ्रो पर रन आउट होकर करना पड़ा। केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पारी का 14वां ओवर करने आये कागिसो रबाडा ने तीसरी गेंद विराट कोहली को बैक ऑफ लेंथ डाली। कोहली ने इस गेंद को हिट करने की कोशिश की लेकिन वो थाई पैड से टकराकर विकेट के पीछे गयी। नॉन-स्ट्राइक पर खड़े अक्षर ने सिंगल लेने की कोशिश की। हालांकि डी कॉक ने तेजी से पिक किया और अक्षर वापस जानें लगे लेकिन उन्होंने पल भर के लिए डी कॉक की तरफ देखा जो उनकी सबसे बड़ी गलती थी। इतनी देर में डी कॉक ने थ्रो कर दी और गेंद स्टंप से जा लगी। अक्षर क्रीज  थोड़ा पीछे रहे गए और उनकी शानदार पारी का अंत हो गया। अक्षर इस मैच में 31 गेंद का सामना करते हुए एक चौके और 3 छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर बनाया। अक्षर के अलावा विराट कोहली ने 59 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये कोहली का इस टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक है। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट केशव महाराज लेने में सफल रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। 

साउथ  अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज़ शम्सी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार