T20 WC 2024, Final: कोहली ने यानसेन की गेंद पर मारा विराट छक्का, स्टेडियम के बाहर गिरी गेंद, देखें Video

Updated: Sat, Jun 29 2024 22:17 IST
T20 WC 2024, Final: कोहली ने यानसेन की गेंद पर मारा विराट छक्का, स्टेडियम के बाहर गिरी गेंद, देखें V (Image Source: Google)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के फाइनल में विराट कोहली (Virat Kohli) ने मार्को यानसेन (Marco Jansen) की गेंद पर इतना लंबा छक्का जड़ दिया कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गयी। केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन टांगे। 

पारी का 19वां ओवर करने आये यानसेन ने चौथी गेंद धीमी गति से ऑफ स्टंप पर डाली। कोहली ने इस गेंद पर अपना फ्रंट लेग क्लियर करते हुए वाइड लॉन्ग-ऑन पर 95 मीटर का लंबा छक्का मार दिया। गेंद स्टेडियम के बाहर चली गयी। हालांकि वो अगली गेंद पर आउट हो गए। कोहली का बल्ला अब तक इस टूर्नामेंट में शांत था लेकिन फाइनल मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वो फाइनल में 59 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

कोहली के अलावा अक्षर ने 31 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। विराट और अक्षर ने चौथे विकेट के लिए 72 (54) रन की साझेदारी निभाई। रहे। शिवम दुबे ने 16 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाये। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया ने लिए। एक-एक विकेट कागिसो रबाडा और मार्को यानसेन के खाते में गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। 

Also Read: Akram ‘hopes’ Indian Team Will Travel To Pakistan For 2025 Champions Trophy

साउथ  अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज़ शम्सी

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें