आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के फाइनल में साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने अपने पहले ही ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को आउट करते हुए अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले जा रहे इस फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पारी का दूसरा और अपना पहला ओवर करने आये महाराज ने चौथी गेंद फुल ऑफ स्टंप की ओर डाली। रोहित ने इस गेंद पर स्वीप शॉट खेला। वहीं बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े  हेनरिक क्लासेन ने एक शानदार कैच लपका। शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित 5 गेंद में दो चौको की मदद से सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद महाराज ने ओवर की आखिरी गेंद फुल आउटसाइड ऑफ डाली। पंत ने इस गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश। हालांकि गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी और बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर हवा में चली गयी और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने एक आसान सा कैच लपक लिया। पंत 0(2) के स्कोर पर आउट हो गए। 

Advertisement

टॉस जीतने के बाद  भारतीय कप्तान रोहित ने कहा कि, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, पिच अच्छी लग रही है। हमने यहां एक गेम खेला है, स्कोर वास्तव में अच्छा रहा है। व्यक्तिगत भूमिकाओं को समझने के बारे में, मुझे पता है कि यह एक बड़ा अवसर है लेकिन शांत रहना और इसे ऐसे खेलना महत्वपूर्ण है जैसे कि यह एक अच्छी टीम के खिलाफ एक और इंटरनेशनल गेम हो। साउथ अफ्रीका ने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है लेकिन हमने भी अच्छा खेला है। यह दो क्वालिटी वाली टीमों के बीच वास्तव में एक अच्छा खेल होने वाला है। अलग-अलग खिलाड़ियों ने अलग-अलग समय पर कदम बढ़ाया है और हम आज भी इसी का इंतजार कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।"

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। 

साउथ  अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज़ शम्सी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार