आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अभी तक ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। वहीं आज सुपर 8 में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने फील्डिंग के दौरान एक आसान सा कैच छोड़ दिया। उनके ये कैच छोड़ने से हर कोई हैरान था। विराट कोहली खुद यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उन्होंने इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) का कैच छोड़ दिया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाये। 

Advertisement

तीसरे ओवर करने आये अर्शदीप के ओवर में कोहली ने बैकवर्ड प्वाइंट पर फील्डिंग करते हुए इब्राहिम जादरान का कैच छोड़ दिया। गेंद कोहली के सिर के ऊपर थी लेकिन यह बहुत मुश्किल मौका नहीं था, खासकर उनके जैसे खिलाड़ी के लिए। हालाँकि, वह इस मौके को गँवा बैठे। रोहित शर्मा छूटे हुए कैच को देखकर दंग रह गए और अपना हाथ अपने सिर पर रख लिया। भारत के लिए अच्छी बात ये रही की ड्रॉप कैच महंगा साबित नहीं हुआ क्योंकि ड्रॉप कैच के बाद जादरान केवल 2 रन ही बना सके और अक्षर पटेल की गेंद पर 8(11)  रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

Also Read: Live Score

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार ने बनाये। उन्होंने 28 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 24 गेंद में एक छक्के की मदद से 24 और ऋषभ पंत ने 11 गेंद में 4 चौको की मदद से 20 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट कप्तान राशिद खान और फजलहक फारूकी को मिले। नवीन-उल-हक एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार