T20 WC Final: टी 20 विश्व कप 2021 में बहुत सारे मैचों में विशेष रूप से दुबई में टॉस का महत्वपूर्ण रोल रहा है। दुबई में खेले गए सभी सुपर 12 मैचों में, 12 मैचों में केवल एक बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है। दुबई की पिचों पर ओस एक बड़ी भूमिका निभाता है। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में भी टॉस हारने वाली टीम को मैच हारना पड़ा था।

Advertisement

लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच टॉस को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं और उन्हें लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टॉस ज्यादा आवश्यक नहीं होगा। उनके अनुसार विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में एक टीम को सभी परिस्थितियों में जीतने में सक्षम होना चाहिए।

Advertisement

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार फिंच ने कहा, 'बिल्कुल इस पर काबू पाया जा सकता है। किसी बिंदु पर, इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए आपको पहले बल्लेबाजी करना ही होगा। मैं वास्तव में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारने की उम्मीद कर रहा था क्योंकि मैं उस सेमीफाइनल में बोर्ड पर स्कोर करना पसंद करता।'

फिंच ने आगे कहा, 'कभी-कभी ऐसा होता है जहां आप शायद पहले बल्लेबाजी करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन, अगर आपको करना पड़े तो आपको कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। फाइनल में भी ऐसा ही है।' बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 14 नवम्बर को खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार