आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में 24 अक्टूबर को भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेटों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यह पहली बार था जब पाकिस्तान की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया था। इस मैच के बाद कई क्रिकेट दिग्गज इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन पर सवाल खड़े करने लगे और इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने कहा है कि भारत की प्लेइंग इलेवन में एक ऐसा खिलाड़ी था जिसको खेलेगा भारत की सबसे बड़ी गलती थी। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हॉग ने कहा है कि हार्दिक पांड्या को खेलाना भारत की सबसे बड़ी भूल थी।

हॉग ने कहा,"मेरे ख्याल से हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करना भारत की सबसे बड़ी गलती थी।"

कुछ समय से लगातार पांड्या के नाम पर चर्चा हो रही है। कई महीनों से पांड्या ने गेंदबाजी नहीं की है और ये टीम के लिए चर्चा का विषय है। कई क्रिकेट दिग्गजों ने पांड्या की जगह किसी और को प्लेइंग इलेवन में रखने की बात कही है।

हॉग ने कहा कि वो शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करते और हार्दिक पांड्या की जगह ऑफ स्पिनर आर अश्विन को जगह देते।

हॉग ने कहा,"मैं एक दूसरे तरीके से सोच सकता था कि शमी की जगह ठाकुर को टीम में रखता और पांड्या की जगह अश्विन को। इस हालत में जडेजा छठे स्थान पर बल्लेबाजी करते, ठाकुर 7वें और अश्विन 8वें स्थान पर। अगर पांड्या को प्लेइंग इलेवन में शामिल होना है तो उन्हें गेंदबाजी करनी होगी। उनके पास काफी प्रतिभा है।" 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार