आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला शेख जायेद स्टेडियम में खेला गया जहां आयरलैंड ने नीदरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया।

Advertisement

इस मैच में नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 106 रन बनाए। इस दौरान नीदरलैंड की पूरी टीम ऑल आउट हो गई। टीम के लिए ओपनर मैक्स ओडेड ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। इसके अलावा 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

आयरलैंड की ओर से कर्टिस कैंफर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। मजेदार बात यह रही कि उन्होंने ये 4 विकेट लगातार गेंदों पर हासिल किए। इसके अलावा मार्क अडैर ने भी 3 विकेट अपने नाम किए और जोशुआ लिटिल को एक विकेट हासिल हुआ।

107 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने लक्ष्य को 15.1 ओवरों में ही 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर पूरा कर लिया। टीम के लिए गैरेथ डेलानी ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पॉल स्टर्लिंग ने 30 रनों का योगदान दिया।

नीदरलैंड की ओर से फ्रेड क्लासेन, ब्रैंडन ग्लोवर और पीटर सीलार के खाते में एक-एक विकेट गया।

आयरलैंड की ओर से 4 गेंदों में 4 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज कैंफर को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार