आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 10वें मुकाबले में अल अमीरात के मैदान पर स्कॉटलैंड का सामना ओमान से हुआ जहां स्कॉटलैंड की टीम को 8 विकेटों की हार मिली।

Advertisement

मैच में ओमान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 122 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए अकीब इलयास ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों  में 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान जीशान मकसूद ने 34 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

स्कॉटलैंड की ओर से जोश डेवी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा सुफयान शरीफ, माइकल लीस्क के खाते में 2-2 विकेट गए और मार्क वाट एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने इस मैच को 17 ओवरों में ही 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर खत्म कर दिया। कप्तान काइल कोएट्जेर ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रिची बेरिंग्टन ने 31 रनों का योगदान दिया तथा विकेटकीपर मैथ्यू क्रॉस के बल्ले से कुल 26 रन निकलें।

ओमान की ओर से फैयाज बट्ट और खवर अली एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। स्कॉटलैंड की ओर से तीन विकेट चटकाने वाले जोश डेवी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार