भारत और स्कॉटलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2021 के 37वां मुकाबले में केएल राहुल गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। केएल राहुल ने आतिशी पारी खेली और महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वहीं अर्धशतक लगाने के बाद स्टैंड में बैठीं उनकी कथित गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी का रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

अथिया शेट्टी जो कल अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट कर रही थीं उन्हें केएल राहुल ने अर्धशतक लगाकार शानदार तोहफा दिया। वहीं जैसे ही केएल राहुल ने जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया और बल्ला उठाया वैसे ही रोहित शर्मा की पत्नी के पीछे खड़ीं अथिया शेट्टी झूम उठती हैं और हाथों के इशारे से कुछ कहने की कोशिश करती हैं।

Advertisement

केएल राहुल की बल्लेबाजी के दौरान पूरे वक्त अथिया शेट्टी को रितिका के साथ बैठकर उन्हें सपोर्ट करते हुए देखा गया था। वहीं मैच खत्म होने के बाद केएल राहुल ने अथिया शेट्टी संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्हें विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माइ..'इसके बाद दिल का इमोजी थी।


वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने बड़े ही आसानी से स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया था। रवींद्र जडेज ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला 8 नवम्बर को नामीबिया के खिलाफ खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार