T20 World Cup 2021 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार इस खिताब पर कब्जा किया है। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जमकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कुटाई की और 18.5 ओवर में मैच को खत्म कर दिया।

Advertisement

मैक्सवेल ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। मैक्सवेल ने जैसे ही साउदी की गेंद पर चौका मारा वैसे ही ऑस्ट्रेलियाई खेमा खुशी से झूम उठा। स्टोइनिश और एडम जम्पा दौड़कर मैदान पर आए और मार्श को गले लगा लिया वहीं ड्रेसिंग रूम में बैठे डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की खुशी भी देखते बनती थी।

Advertisement

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए उनके कप्तान केन विलियमसन ने 48 गेंदों पर 85 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके थे। ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के शानदार अर्धशतक की बदौलत आसानी से इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार