आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों 18 विकेट की हार के बाद भारतीय टीम की लगातार आलोचना हो रही है। ना सिर्फ अन्य देश के फैंस बल्कि बल्कि भारतीय फैंस भी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से नाखुश है।

Advertisement

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बयान देते हुए कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारतीय टीम एक बार फिर जबरदस्त वापसी कर सकती है। बता दें कि भारत ने इस टूर्नामेंट में अभी दो मैच खेले हैं जिसमें उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एक में हार तो वही न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है।

अभी कुछ दिन पहले ही ट्विटर पर आमिर और भारत के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह की बहस बाजी हो गई थी लेकिन आमिर ने भारत के लिए अब अपने सुर बदल लिए हैं और उन्होंने भारतीय टीम के अच्छा करने का भरोसा जताया है।

ट्विटर पर बातचीत करते हुए पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने लिखा,"मुझे अभी भी लगता है कि भारत बेस्ट टीम है। ये सिर्फ अच्छे समय और बुरे समय की बात होती है। किसी खिलाड़ी को गाली देना और उसके परिवार को भला-बुरा कहना शर्मिंदगी की बात है और ये नहीं भूलना चाहिए कि अंत में ये क्रिकेट का खेल ही है।"

इस मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए थे और उन्होंने सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा के ईशान किशन को शामिल किया था। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर टीम में शामिल हुए थे।

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने लक्ष्य को 14.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार