T20 World Cup 2021: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई है। अश्विन जिन्होंने आखिरी बार जुलाई 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 इंटरनेशनल मैच खेला था उनकी टीम में वापसी ने कई लोगों को हैरान किया है। खबरों की मानें तो टीम में उनके चयन की मुख्य की वजह रोहित शर्मा हैं।  

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में रविचंद्रन अश्विन के चयन में अहम भूमिका निभाई है। रोहित शर्मा ही थे जिन्होंने रविचंद्रन अश्विन को फिर से टीम में वापस लाने पर जोर दिया था। जब मीटिंग के दौरान यह विचार आया तो फिर विराट कोहली भी इससे सहमत हुए थे।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने इस बात पर बोलते हुए कहा था, 'वाशिंगटन सुंदर घायल हैं। जब आप विश्व कप में जाते हैं तो आपको एक ऑफ स्पिनर की जरूरत होती है। यूएई की पिचों पर स्पिनरों को सहायता मिलती है इसलिए ऑफ स्पिनर का टीम में होना महत्वपूर्ण है।'

मालूम हो कि रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया से बाहर होने के बावजूद लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं। आईपीएल में उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने भी इस बात को माना है और कहा, ' अश्विन ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए उन्होंने टीम में अपने लिए जगह बनाई है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार