T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में कंगारू टीम के आगे बांग्ला टाइगर ने घुटने टेक दिए। ऑस्ट्रेलिया ने ना केवल 8 विकेट से बांग्लादेश को हराया बल्कि सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। वहीं इस मैच के दौरान एक अनोखा वाक्या हुआ।

Advertisement

ऐसा कम ही मौकों पर देखने को मिला है जब कोई खिलाड़ी अपने ही साथी खिलाड़ी पर बिफर जाए। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को सोम्य सरकार पर गुस्सा होते हुए देखा गया। तस्कीन अहमद फील्डर सरकार से इतना ज्यादा गुस्सा हो गए कि उन्हें बीच मैदान जमकर हड़का दिया।

Advertisement

हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिंच ने ऑनसाइड की दिशा में हवा में शॉट खेला लेकिन सौम्य सरकार की लापरवाही के चलते उनका कैच ड्रॉप हो गया। सरकार बांउड्री लाइन के काफी आगे आ गए थे जिसके चलते गेंद उनसे ना पकड़ी गई। बस इसी बात पर तस्कीन अहमद ने उनको फटकार लगा दी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के कोटे में 19 रन खर्च कर 5 विकेट झटके। एडम जाम्पा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार