संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सभी आयोजन स्थल अधिकतम 70 फीसदी दर्शकों की क्षमता के साथ ऑपरेट कर सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। आईसीसी ने कहा, "टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान यूएई में सभी वेन्यू करीबन 70 फीसदी दर्शकों की क्षमता के साथ ऑपरेट करेंगे। ओमान क्रिकेट अकादमी ने 3000 दर्शकों का स्वागत करने के लिए अस्थायी रूप से इंफ्रास्ट्रकचर तैयार किया है।"

Advertisement

आईसीसी और मेजबान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) प्रशासन के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत दर्शकों का स्वागत करने पर करीब से काम कर रहे हैं।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत ओमान और पापुआ न्यू गुएना के बीच मस्कट में होने वाले राउंड-1 मुकाबले से होगी। सुपर-12 में 23 अक्टूबर को अबु धाबी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को दुबई में मैच खेला जाएगा।

आईसीसी के कार्यकारी सीईओ जिओफ एलार्डिस ने कहा, "हम आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप का आनंद लेने के लिए ओमान और यूएई दोनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रशंसकों का स्वागत करते हुए खुश हैं। हम अपने मेजबान बीसीसीआई, अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और ओमान क्रिकेट के साथ-साथ इन क्षेत्रों में स्थानीय सरकारों को धन्यवाद देते हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार