सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और केएल राहुल (KL Rahul)के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (6 नवंबर) को खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड के ग्रुप 2 के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत की टीम ग्रुप 2 में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही, यानी भारत का मुकाबला एडिलेड ओवल में 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। वहीं पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Advertisement

भारत के विशाल स्कोर के जवाब में जिम्बाब्वे की शुरूआत खराब रही और पहले 5 विकेट सिर्फ 36 रन पर ही गिर गए। इसके बाद रयान बर्ल ने सिकंदर रजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 60 रन जोड़े। बर्ल ने 22 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सिकंदर रजा ने 24 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 34 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका और जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवरों में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

भारत के लिए गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने दो-दो, अर्शदीप सिंह.भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 25 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 61 रनों की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 35 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जड़े। इसके अलावा विराट कोहली ने 26 रन और हार्दिक पांड्या ने 18 रन का योगदान दिया।

जिम्बाब्वे के लिए शॉन विलियम्स ने दो विकेट, वहीं सिंकदर रजा, रिचर्ड नगरवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने एक-एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार