ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 के 38वें मुकाबले में 4 विकेट से हराकर अपने आखिरी ग्रुप मैच में जीत दर्ज कर ली। हालांकि, इस जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में जाना तय नहीं है क्योंकि अगर इंग्लैंड अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हरा देता है तो वो सेमीफाइनल तक पहुंच जाएंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका की जीत की दुआ करेगा।

Advertisement

वहीं, इस मैच की बात करें तो लास्ट ओवर तक चले इस थ्रिलर मुकाबले में राशिद खान ने गेंदबाज़ी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी जान फूंकने का काम किया। राशिद खान ने 23 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। हालांकि, इस शानदार पारी के बावजूद अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्हें बाकी बल्लेबाज़ों का साथ नहीं मिला।

Advertisement

इस करीबी हार के बाद भी कप्तान मोहम्मद नबी अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश दिखे। मैच के बाद नबी ने कहा, 'ये क्रिकेट का वास्तव में अच्छा मैच रहा। उन्होंने अच्छी शुरुआत की, अंत में फारूकी ने अच्छी गेंदबाजी की। हमने पावरप्ले में और बीच में अच्छी तरह से शुरुआत की थी, लेकिन हम दबाव में 4 विकेट गंवा गए। बहुत मुश्किल होता है एक मैच खेल और फिर 10 दिनों तक कोई मैच ना खेलना। इस टूर्नामेंट के दौरान हमें कोई गति नहीं मिली। दिन-ब-दिन हम सुधरते जा रहे हैं और आज का मैच हमारे लिए शानदार रहा।'

अगर इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के लिए पॉज़ीटिव्स की बात करें तो अफगानिस्तान के गेंदबाज़ों नवीन उल हक और फजलहक फारूकी ने ना सिर्फ इस मैच में बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अपनी बॉलिंग से सभी को प्रभावित किया। वहीं, बल्लेबाज़ी जो हमेशा से अफगानिस्तान का कमजोर पक्ष रही है उसमें कप्तान नबी आगे सुधार करना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार