विराट कोहली-केएल राहुल के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार (2 नवंबर) को एडिलेड ओवल में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड ग्रुप 2 के मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत के 6 पॉइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप 2 के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

Advertisement

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। इसके बाद लिटन दास के दम पर बांग्लादेश की शुरूआत धमाकेदार रही और 7 ओवर में बिना कोई गवांए 66 रन बना लिए। इसके बाद बारिश के कारण मैच रूका, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 16 कर दी गई औऱ बांग्लादेश के लक्ष्य को 185 रनों से 151 रन कर दिया गया।

बारिश के बाद जब बांग्लादेश बल्लेबाजी करने उतरी तो उसे जीत के लिए 54 गेंदों में 85 रनों की दरकार थी और 10 विकेट हाथ में थे। लेकिन पहले केएल राहुल के थ्रो पर लिटन दास के रनआउट और  फिर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम की वापसी हुई।  जिसके चलते बांग्लादेश 6 विकेट गंवाकर 145 रन ही बना सकी।  बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 27 गेंदों में सात चौकों और तीन छ्क्कों की मदद रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा नुरूल हसन ने नाबाद 25 और नजमुल होसैन शांतो ने 21 रन बनाए। 

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो और मोहम्मद शमी ने एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

भारत के लिए टॉस स्कोरर रहे विराट कोहली ने 44 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 64 रन की पारी खेली। वहीं राहुल ने 32 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। सूर्यकुमा यादव ने भी 16 गेदों में 30 रन का योगदान दिया। 

बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, इसके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने दो विकेट चटकाए।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार