T20 World Cup 2021: ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा ने दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में धागा खोल दिया। जाम्पा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के कोटे में 19 रन खर्च कर 5 विकेट झटके। एडम जाम्पा के इस प्रदर्शन के दमपर ऑस्ट्रेलिया ने ना केवल 8 विकेट से इस मुकाबले को जीता बल्कि सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।

Advertisement

एडम जाम्पा जिन्होंने 11वें ओवर में दो गेंदों में दो विकेट चटकाए थे। उनके पास हैट्रिक लेने और पूरे मैच के दौरान 6 विकेट झटकने का सुनहरा मौका था लेकिन विकेट मैथ्यू वेड ने कैच टपका दिया। वेड ने जैसे ही कैच टपकाया वैसे एडम जाम्पा का रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

ICC द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, एडम जाम्पा को कैच छूटने के बाद मैथ्यू वेड से कहते हुए सुना जाता है, 'यह मेरी हैट्रिक गेंद थी', जिस पर वेड ने जवाब दिया, 'हाँ, मैंने इसे पकड़ने की कोशिश की थी।' एडम जाम्पा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते वक्त एडम जाम्पा ने कहा, 'मैं अपने प्रदर्शन के साथ काफ़ी खुश हूं। मेरे हैट्रिक बॉल पर जो कैच वेड के पास गई थी, वह काफी मुश्किल था। मैंने 3 या 4 ओवर पहले लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लिया था, एकबार के लिए मुझे लगा कि किसी को याद भी नहीं होगा कि मैं हैट्रिक पर हूं। टीम के लिए 5 विकेट लेना हमेशा एक बढ़िया अनुभव होता है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार