ICC T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का आगाज हो चुका है। इस वर्ल्‍ड कप में कौन सा खिलाड़ी बाजी मारेगा और कौन सा गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट चटकाएगा इसको लेकर पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेट ली (Brett Lee) ने प्रतिक्रिया दी है। ब्रेट ली ने भारतीय खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया है।

Advertisement

आईसीसी से बातचीत के दौरान ब्रेट ली ने कहा, 'मुझे लगता है कि केएल राहुल टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज होंगे। वहीं मोहम्मद शमी सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे। अगर ये दोनों चले तो भारतीय टीम के लिए बेहतर होगा। टीम इंडिया अपने चार या पांच बल्‍लेबाज व गेंदबाजी आक्रमण के कारण खिताब की प्रबल दावेदार है।' 

Advertisement

ब्रेट ली की इस बात से हर कोई कहीं ना कहीं सहमत होगा। केएल राहुल ने यूएई में ही खेले गए आईपीएल के दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन किया था। केएल राहुल ने आईपीएल 2021 में कुल 13 पारियों में 6 अर्धशतकों की मदद से 626 रन बनाए थे। वहीं अभ्यास मैच के दौरान भी उनके बल्लेबाजी रंग में दिखी है।

केएल राहुल ने इंग्‍लैंड के खिलाफ 51 जबकि ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 39 रनों की पारी खेली थी। वहीं अगर बात मोहम्‍मद शमी की करें तो शमी ने आईपीएल 2021 में खेले गए 14 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा शमी ने इंग्‍लैंड के खिलाफ अभ्‍यास मैच में भी तीन विकेट लिए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार