T20 World Cup Final: टी 20 विश्व कप 2021 का अंत आ गया है। आज खेला जाना है ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड के बीच महामुकाबला। इस मुकाबले के साथ ही ये भी तय होना है कि इस बार T20 विश्वकप का किंग कौन होगा। एक तरफ है वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और दूसरी तरफ है सभी को प्यारी न्यूजीलैंड की टीम।

Advertisement

प्रेडिक्शन का दौर जारी है कोई कह रहा है न्यूजीलैंड जीतेगी तो किसी ने ऑस्ट्रेलिया पर दांव खेला है। इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। केविन पीटरसन का मानना है कि उन्हें तनिक भी हैरानी नहीं होगी अगर ऑस्ट्रेलिया चैम्पियन बन जाती है।

केविन पीटरसन ने कहा, 'न्यूज़ीलैंड की टीम संतुलित नज़र आती है। लेकिन, मैं ऑस्ट्रेलिया के साथ जाना चाहूंगा। इतिहास गवाह है जब भी कभी बड़े फाइनल्स में ये दोनों टीमें आमने-सामने रही हैं तो ऑस्ट्रेलियंस ने कीवी टीम को उखाड़ फेंका है। मेलबर्न में 2015 के 50 ओवर विश्वकप में भी हमने ऐसा ही कुछ देखा था। मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी अगर मैं ऑस्ट्रेलिया को ट्रॉफी उठाते देखता हूं।'

केविन पीटरसन के अनुसार अलग ही जोन में है ऑस्ट्रेलियाई टीम-

केविन पीटरसन ने आगे कहा, 'करो या मरो मुकाबले में अकसर ऑस्ट्रेलिया अच्छा करती है। वो हमेशा काम पूरा खत्म करते हैं इसीलिए वो मुश्किल प्रतिद्वंदी रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया अगर किसी भी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच जाती है, तो फिर वो अलग ही ज़ोन में दिखती है।'

मालूम हो कि वर्ल्डकप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें अपने ग्रुप स्टेज में नंबर दो पर रहीं थीं। दोनों ने टेबल टॉपर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने पांच क्रिकेट विश्वकप जीते हैं। जबकि न्यूजीलैंड की टीम एक बार भी T20 चैम्पियन नहीं बन पाई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार