Hat trick for Karthik Meiyappan: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली हैट्रिक हो गई है। श्रीलंका और यूएई के बीच खेले जा रहे मुकाबले में 22 साल के युवा गेंदबाज Karthik Meiyappan ने ये कारनामा करके इतिहास रच दिया है। कार्तिक मयप्पन ने 15वें ओवर की चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर लगातार विकेट लेकर ये करिश्मा किया। कार्तिक मयप्पन ने 14.4 ओवर में भानुका राजपक्षे को आउट किया। कार्तिक मयप्पन ने आउटसाइड ऑफ के बाहर गेंद फेंककर भानुका राजपक्षे को छकाया था।

Advertisement

छक्का मारने के चक्कर में भानुका राजपक्षे से चूक हो गई और डीप पर खड़े फील्डर ने आसान सा कैच लपक लिया। इसके बाद 14.5 ओवर में कार्तिक मयप्पन ने गूगली गेंद फेंकी जिसे पढ़ने में चरित असलांका नाकामयाब रहे और क्लीन बोल्ड हो गए। 14.6 ये वो गेंद थी जिसपर कार्तिक मयप्पन इतिहास रचने वाले थे।

Advertisement

कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका को क्लीन बोल्ड करके हैट्रिक ले ली। 78kph की  wrong 'un को पढ़ने में श्रीलंकाई कप्तान नाकामयाब रहे और क्लीन बोल्ड हो गए। बता दें कि कार्तिक मयप्पन ने पूरे मैच के दौरान जबरदस्त गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर के कोटा में 19 रन देकर 3 विकेट झटके।

वहीं अगर मैच की बात करें तो यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। यूएई को इस मुकाबले को जीतने के लिए 153 रनों की जरूरत है। अगर श्रीलंका की टीम इस मुकाबले को हराती है तो फिर उसका टी-20 वर्ल्डकप में सुपर-12 तक पहुंचने का सपना टूट सकता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार