Sri Lanka vs Namibia: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मुकाबले में ही श्रीलंका टीम उलटफेर का शिकार हो गई है। एसोसिएट टीम नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराकर करिश्मा कर दिया है। श्रीलंकाई टीम को मिली इस हार के बाद सोशल मीडिया पर नामीबियाई चीतों को लेकर फनी मीम्स बन रहे हैं। 

Advertisement

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे के मौके पर भारत में नामीबिया से 8 चीतों को लाया गया था। इस खबर ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरीं। इसी बात को लेकर नामीबिया को मिली जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने फनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मोदी जी और नामीबिया से लाया गया चीता श्रीलंका की हार पर हंस रहा है।'

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्रेडिट मोदी जी को जाना चाहिए जिन्होंने चीतों का आयात किया और नामीबिया को प्रसिद्ध किया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर.. नामीबिया से हारा श्रीलंका.. हमें चीता देने के लिए धन्यवाद नामीबिया।' वहीं अन्य यूजर्स भी नामीबिया को मिली जीत के बाद मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि नामीबिया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। जान फ्रिलिंक ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं जेजे स्मित ने 16 गेंदों पर 31 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। श्रीलंका 19 ओवर में 108 रन ही बान सकी और मुकाबले को 55 रनों से हार गई। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 29 वहीं भनुका राजपक्षे ने 20 रन बनाए। नामीबिया के लिए डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और जान फ्रिलिंक ने 2-2 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार