डेरिल मिचेल (49) की शानदार पारी के दम पर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में यहां रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अहम मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से मात दी। यह टूर्नामेंट में भारत की दूसरी लगातार हार है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 110 रन बनाए थे। वहीं, 111 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 14.3 ओवरों में ही लक्ष्य को पूरा कर लिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत को छठी बार हराया है। अब भारत का सेमीफाइनल में जाने की संभावना न के बराबर हो गई। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मिचेल और केन विलियमसन के बीच 54 गेंदों में 72 रनों की साझेदारी ने टीम को एकतरफा जीत दिलाई।

Advertisement

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले में एक विकेट खोकर 44 रन बनाए। इस दौरान, मार्टिन गुप्टिल तीन चौके की मदद से 17 गेंदों पर 20 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद, मिचेल और कप्तान केन विलियम्सन ने मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया, जिसके बाद टीम का स्कोर 7 ओवरों में 55 रन पर पहुंचा।

मिचेल और विलियम्सन ने मिलकर 54 गेंदों में 72 रनों की शानदार साझेदारी की और मिचेल आउट होने तक टीम को जीत के नजदीक पहुंचा चुके थे। मिचेल ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 35 गेंदों पर 49 रन बनाए। इसके बाद, विलियम्सन ने तीन चौके की मदद से 31 गेंदों पर 32 नाबाद रन बनाए और डेवोन कॉनवे 4 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ न्यूजीलैंड टीम की टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज हुई।

इससे पहले, करो या मरो के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पावर प्ले में दो विकेट के नुकसान पर महज 35 रन बनाए। इस दौरान, टीम के बड़े खिलाड़ी जैसे ईशान किशन (4) और केएल राहुल (18) रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

फिर तीसरे नंबर पर आए रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन जल्द ही दोनों पहले विकेट खो दिए। शर्मा ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंदों पर 14 रन बनाए। वहीं, कोहली ने बिना कोई बाउंड्री मारे 17 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत का स्कोर 14 ओवर में 70 रन था। वहीं, 15वें ओवर में भारत को ऋषभ पंत के रूप में झटका लगा और पंत 12 रन बनाकर आउट हो गए।

इस दौरान, भारतीय टीम की कोई बड़ी साझेदारी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पनपने नहीं दी। हालांकि हार्दिक पांड्या और जडेजा ने मिलकर कुछ रन जरूर जोड़े जिसे टीम का स्कोर 17 ओवर में 5 विकेट पर 86 रन पहुंच सका। इसके बाद पांड्या भी एक चौके की मदद से 24 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर (0) और जडेजा (26) के नाबाद रनों के बदौलत भारत का स्कोर 110 रनों तक ही पहुंच सका।

वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं, ईश सोढ़ी ने दो विकेट अपने नाम किए, जबकि एडम मिल्ने और टिम साउथी को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार