आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 में मंगलवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 135 रनों का लक्ष्य दिया।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना सकी। शारजाह की धीमी पिच पर पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर की तरफ जाने से रोक दिया।

Advertisement

अब पाकिस्तान को जीतने के लिए 135 रन बनाने होंगे। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, जबकि इमाद वसीम और मोहम्मद हफीज ने एक-एक विकेट लिया। पिछले मैच के हीरो रहे शाहीन शाह अफरीदी को इस मैच में एक विकेट के ही संतुष्ट करना पड़ा।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत शारजाह की धीमी पिच पर बेहद खराब रही और टीम ने पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए। इस दौरान, रऊफ ने मार्टिन गप्टिल को जल्द ही आउट कर दिया। इसके बाद डेरिल मिशेल ने एक चौक और दो छक्कों की मदद से 20 गेंदों में 27 रन बनाकर वसीम की गेंद पर आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जेम्स नीशाम को जल्द ही हफीज ने पवेलियन भेज दिया।

पाकिस्तान की जबरदस्त गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड टीम का रन रेट लगातार गिरता रहा। लेकिन कप्तान केन विलियमसन और डेवोन कॉन्वे मैदान पर डटे रहे और इन दोनों के बीच 34 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद विलियमसन 25 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद कॉनवे (27), ग्लेन फिलिप्स (13) और टिम सेफर्ट (8) ने रन बनाकर टीम का स्कोर 134 रनों तक पहुंचाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार