T20 World Cup 2021: क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) सुर्खियों में हैं। साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज डी कॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी को चौंकाते हुए अपना नाम मैच से वापस ले लिया। डी कॉक ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट के सपोर्ट में घुटने टेककर बैठने के लिए तैयार नहीं थे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस खबर की पुष्टि की है।

Advertisement

वहीं क्विंटन डी कॉक के ऐसा करने पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने मैच से पहले टॉस में कहा, "उन्होंने पर्सनल कारणों की वजह से इस मैच में नहीं खेलने का फैसला किया है।' डी कॉक ने अतीत में भी घुटने टेकने से इनकार कर दिया था और इसे अपनी पर्सनल राय कहा था। यह सबका पर्सनल फैसला होत है। किसी को कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया जाता है। मैं इस तरह से चीजों को देखता हूं।'

Advertisement

क्विंटन डी कॉक के ऐसा करने कर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह एक खिलाड़ी पर निर्भर है कि वह BLM के लिए घुटने टेकना चाहता है या नहीं! ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुरंत प्रभाव से खुद को क्विंटन डी कॉक से अलग कर रहा हूं।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हाशिम अमला को सालों तक अपनी जर्सी पर शराब ब्रांड का लोगो नहीं लगाने के लिए खेलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन BLM के समर्थन में घुटने टेकने से इनकार करने के कारण क्विंटन डी कॉक को उसी टीम से हटा दिया गया है। ये कैसा पक्षपात है।' वहीं अन्य यूजर भी कमेंट कर इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक बयान में कहा था, 'टीम को नस्लवाद के खिलाफ एकजुट और लगातार स्टैंड लेते हुए देखा जाना अनिवार्य है, विशेष रूप से साउथ अफ्रीका के इतिहास को देखते हुए।' ऐसे में कई यूजर्स ये तक कह रहे हैं कि अब क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए आगे खेले इस बात की संभावना भी काफी कम है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार