टी20 वर्ल्ड कप के राउंड 1 का पहला मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। यह मैच 16 अक्टूबर(रविवार) को होगा।

Advertisement

SL vs NAM: Match Preview 

Advertisement

श्रीलंका और नामीबिया, दोनों ही टीमें अपने वार्म-अप मैच जीतने के बाद एक दूसरे से भिड़ने वाली हैं। श्रीलंका ने ज़िम्बाब्वे को वार्म-अप मुकाबले में हराया था। इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कुसल मेंडिस ने 29 बॉल पर 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं स्टार ऑल राउंडर वनिन्दु हसरंगा ने भी 14 गेंदों पर विस्फोटक अंदाज में 37 रन जड़े थे। राउंड 1 के पहले मैच में सभी की निगाहें पथुम निसंका, दसुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा और भानुका राजपक्षे पर रहेंगी।

श्रीलंका के गेंदबाज़ों की बात करें तो वार्म-अप गेम में चमिका करुणारत्ने और महीश थीक्षाना सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए थे। इन दोनों ही खिलाड़ियो ने दो-दो विकेट अपने नाम किए थे। राउंड 1 के पहले मैच में श्रीलंका के स्टार ऑल-राउंडर वनिन्दु हसरंगा पर भी निगाहें होंगी।

नामीबिया की टीम आयरलैंड को पछाड़ने के बाद राउंड 1 का पहला मैच खेलने वाली है। वार्म-अप मुकाबले में नामीबिया ने एक छोटा टोटल बनाया था। टीम के बल्लेबाज सिर्फ 138 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग सके थे। कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने 34 रनों की पारी खेली थी। 

नामीबिया के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। उन्होंने आयरलैंड को 127 रनों पर रोककर 11 रनों ने मात दी थी। बेन शिकोंगो ने 16वे ओवर में 3 विकेट चटकाकर मैच का रुख पलट दिया था। डेविड विसे, रुबेन ट्रम्पेलमैन, और जान फ्रीलिंग ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।

Advertisement

SL vs NAM: Match Details

दिन – रविवार, अक्टूबर 16, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबहर 09:30 बजे
वेन्यू - कार्दिनिया पार्क, जिलॉन्ग

SL vs NAM: Match Prediction

Advertisement

श्रीलंका ने हाल ही में इंडिया और पाकिस्तान जैसे टीमों को हराकर एशिया कप जीता है। वह नामीबिया से काफी बेहतर नज़र आ रही है। श्रीलंका मुकाबले में फेवरेट रहेगी।

SL vs NAM Head-to-Head

श्रीलंका और नामीबिया का सिर्फ एक बार ही टी20 मैच में आमना-सामना हुआ है, इस मैच में लंकाई टीम ने जीत दर्ज की थी।

Advertisement

SL vs NAM: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस हॉटस्टार (ओटीटी) पर भी मैच को एन्जॉय कर सकते हैं।

SL vs NAM Team News

Advertisement

दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है।

SL vs NAM Probable Playing XI:

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, भानुका राजपक्षे, गुणथिलका, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, थीक्षाना, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मधुशन

Advertisement

नामीबिया: स्टीफ़न बार्ड, लोहंड्रे लौरेन्स, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), दीवान ला कुक, जे जे स्मिट, डेविड विसे, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो

SL vs NAM Fantasy XI

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

विकेटकीपर- दासुन शनाका
बल्लेबाज- कुसल मेंडिस, पथुम निसंका, गेरहार्ड इरास्मस, स्टीफ़न बार्डो
ऑलराउंडर- जेजे स्मित, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा
गेंदबाज़- डेविड विसे, थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार