आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मैच से पहले भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने इस बड़े मुकाबले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

सहवाग ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के इस बड़े मुकाबले में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बड़े स्टार साबित होने वाले हैं। सहवाग ने कहा है कि उनके अंदर मैच को एकतरफा करने की काबिलियत है।

Advertisement

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने क्रिकबज के साथ एक खास बातचीत में कहा कि हार्दिक पांड्या अगर कुछ ओवर फेंक देते हैं तो वो भारत के लिए अच्छा होगा।

सहवाग ने कहा,"वह मेरे टीम में शामिल होंगे। जिस तरह के बल्लेबाज वो हैं वो अगर चल जाते है तो वह मैच को एकतरफा कर देंगे और फिनिश कर देंगे। उनके अंदर काबिलियत है जो उन्होंने कई बार दिखाया है। हां अगर वो गेंदबाजी के लिए भी तैयार होते तो उनके लिए सोने पे सुहागा होता।"

बता दें कि जब पिछली बार भारत और पाकिस्तान की टीम 2019 के वर्ल्ड कप में एक दूसरे से भिड़ी थी तब हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया था। इसके अलावा उन्होंने मैच में 8 ओवर गेंदबाजी भी की थी जहां उन्होंने मोहम्मद हाफिज और शोएब मलिक का विकेट हासिल किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार