World Cup: 2 बार की टी 20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज का ऑस्ट्रेलिया में चल रहे वर्ल्ड कप से सफर खत्म हो चुका है। होबार्ट में अपने आखिरी राउंड 1 मुकाबले में आयरलैंड के हाथों 9 विकेट से हार के बाद वेस्टइंडीज को निराशाजनक रूप से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। मैच के दौरान ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ द्वारा फेंके गए 12 वें ओवर के दौरान वेस्टइंडीज के लिए एक दिल तोड़ देने वाला क्षण आया। 

Advertisement

ओडियन स्मिथ की गेंद को खेलने से टकर चूक गए उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद काफी देर हवा में रही। ओडियन स्मिथ ने फॉलोथ्रू में आसान सा कैच लपक लिया। हालांकि, उनके और टीम के लिए तब बहुत निराशा हुई, जब रिप्ले ने दिखाया कि ओडियन स्मिथ ने ओवरस्टेप किया है। बल्लेबाज को राहत मिली और वेस्टइंडीज का दिल टूट गया।

Advertisement

ओवर की चौथी गेंद पर हुई इस घटना ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का काफी ज्यादा दुख दिया। एक तो वैसे भी उन्हें विकेट नहीं मिल रहा था और जब विकेट मिला भी तब थर्ड अंपायर द्वारा रिप्ले में देखने पर ओडियन स्मिथ की गेंद को नो बॉल करार दे दिया गया। हालांकि, इस विकेट के गिरने या ना गिरने से शायद ही मैच के नतीजे पर कोई प्रभाव पड़ता।

क्योंकि, लगभग-लगभग तब  तक वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले को हार ही चुकी थी। वहीं अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। निर्धारित 20 ओवर में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड ने इसे 17.3 ओवर में चेज कर लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार