24 सितंबर। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 में भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार की वजह से सीरीज ड्रा रहा। 

Advertisement

आपको बता दें कि इस मैच में साउथ अफ्रीकी स्पिनर तबरेज शम्सी ने शिखर धवन को आउट किया था। धवन के आउट करने के बाद तबरेज शम्सी ने 'कान में जूता' लगाकर एक अलग तरह का जश्न मनाया था। तबरेज शम्सी के इस जश्न के तरीकों को देखकर हर कोई हैरान था।

Advertisement

अब तबरेज शम्सी के इस जश्न के पीछे का राज खुल गया है। साउथ अफीकी खिलाड़ी  रासी वान डेर डुसेन ने इस जश्न के बारे में बात की और कहा कि 'कान में जूता' लगाने का यहां मतलब ये था कि वो किसी को फोन कर रहे हैं।

रासी वान डेर डुसेन ने कहा कि तबरेज शम्सी ने ऐसा कर इमरान ताहिर को फोन करने का इशारा कर रहे थे। रासी वान डेर डुसेन ने कहा कि इमरान के साथ तबरेज शम्सी ने काफी क्रिकेट खेला है।

इमरान ताहिर को तबरेज शम्सी काफी आदर करते हैं। इसलिए तबरेज शम्सी जब भी विकेट लेते हैं तो इस तरह का जश्न मनाकर अपने गुरू इमरान ताहिर को रेस्पेक्ट देते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार