Zimbabwe vs Bangladesh Test: बांग्लादेश के स्पिनर ताइजुल इस्लाम (Taijul Islam) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में गेंदबाजी का खास रिकॉर्ड बना दिया। ताइजुल ने 40.2 ओवर में 138 रन देकर 7 विकेट हासिल किए औऱ इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया।
300 इंटरनेशनल विकेट
ताइजुल ने पहली पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए औऱ ऐसा करने वाले वह बांग्लादेश के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले शाकिब अल हसन (712), मशरफे मुर्ताजा (389), मुस्तिफुजर रहमान (384) और मेहदी हसन मिराज (366) ने यह मुकाम हासिल किया था।
ताइजुल के इंटरनेशनल क्रिकेट में 82 मैच की 129 पारियों में 302 विकेट हो गए हैं।
शाकिब अल हसन की बराबरी की
बतौर बांग्लादेशी गेंदबाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में ताइजुल संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 19वीं बार यह कारनामा कर उन्होंने शाकिब अल हसन की बराबरी की है।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं और मेजबान टीम से अभी 230 रन पीछे है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की टीम 140 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके जवाब में जिम्बाब्वे ने पहली पारी मे 410 रन बनाए और 270 रन की विशाल बढ़त हासिल की।