Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 199 रनों की शानदार पारी खेलने वाले श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) दूसरी पारी में अपना खाता भी नहीं खोल सके। बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज ताइजुल इस्लाम (Taijul Islam Catch) ने अपनी ही गेंद पर उनका बेहतरीन कैच लपका। 

Advertisement

मैथ्यूज पहली 14 गेंद में अपना खाता नहीं खोल सके। पारी के 36वें ओवर में ताइजुल इस्लाम की गेंद पर उन्होंने गेंदबाज की तरफ तेज शॉट खेला। लग रहा था कि गेंद आसानी से गेंदबाज को पार कर जाएगी। लेकिन ताइजुल ने फुर्ती दिखाते हुए दोनों हाथों से कैच लपका, गेंद इतनी तेज थी ताइजुल कैच पूरी करते हुए पीछे की तरफ मुड़ गए। 

Advertisement

मैथ्यूज ने पहली पारी में 397 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौकों और 1 छक्के की मदद से 199 रन बनाए थे। इसके साथ वही टेस्ट क्रिकेट में 99 औऱ 199 रन के निजी स्कोर पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

श्रीलंका की टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 39 बनाए थे। ओशादा फर्नांडो को रनआउट करने के बाद ताइजुल ने लसिथ एम्बुलडेनिया को अपना शिकार बनाया था। पांचवें और आखिरी दिन उन्होंने कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज और दिमुथ करुणारत्ने (खबर लिखे जाने तक) को अपना शिकार बनाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार