बांग्लादेश  के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल अंगूठे की चोट के कारण न्यूज़ीलैंड के दौरे से बाहर हो गए है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चिकित्सक देबाशीष चौधरी ने दौरे के लिए सलामी बल्लेबाज की अनुपस्थिति  की पुष्टि की। तमीम को यह चोट नेपाल में एवरेस्ट प्रीमियर लीग में खेलते हुए लगी थी जिसे उबरने के लिए एक महीने के आराम की आवश्यकता है।

Advertisement

तमीम ने अपनी स्थिति जानने के लिए 22 नवंबर को इंग्लैंड में एक चिकित्सक से परामर्श किया और उन्हे एक महीने के लिए मैदान पर न उतारने की सलाह दी। देबाशीष ने कहा, "वह (तमीम) चिकित्सक से मिले और उन्होंने उन्हें एक महीने के आराम की सलाह दी, हालांकि उन्हें किसी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी वजह से वह न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहेंगे। 

Advertisement

बांग्लादेश के दो टेस्ट खेलने के लिए दिसंबर में न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी, जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 का हिस्सा भी है। बांग्लादेश दौरे की शुरुआत नए साल में करेगा,पहला टेस्ट एक से पांच जनवरी तक तौरंगा के ‘बे ओवल’ में होगा। जबकि दूसरा टेस्ट  9 जनवरी से क्राइस्टचर्च में होगा।

लेखक के बारे में

Akhilesh Dhasmana
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार