क्राइस्टचर्च, 24 जनवरी (CRICKETNMORE): बांग्लादेश टेस्ट टीम के कप्तान तमीम इकबाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दूसरी पारी में टीम की खराब बल्लेबाजी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में नौ विकेट से जीत हासिल की थी। वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर ने इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम को ऐसे चेताया

Advertisement

एक न्यूज वेबसाईट के मुताबिक, बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी लेकिन तमीम पूरी तरह से विफल हो गए। 

Advertisement

तमीम टिम साउदी की गेंद पर पुल शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए थे और इसी के बाद विकेट के गिरते सिलसिल ने बांग्लादेश को 173 रनों पर ही समेट दिया था। 

मैच के बाद सोमवार को तमीम ने कहा, "मैं गलत तरीके से आउट हुआ। मुझे खराब गेंद का इंतजार करना चाहिए थे और क्रिज पर लंबे समय तक टिकना था। साझेदारी करनी थी। अगर ऐसा होता तो हालात कुछ और हो सकते थे।"

उन्होंने कहा, "मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि मैंने इसकी शुरुआत की थी। एक कप्तान होने के नाते मुझे टीम का नेतृत्व करते हुए उदाहरण पेश करना चाहिए था। लेकिन जिस तरह से मैं आउट हुआ मुझे लगता है कि अच्छा संदेश नहीं गया।"

इस पूरे दौरे पर यह एक कारण हो सकता है। वह शानदार फॉर्म में होने के बाद भी ज्यादा लंबे समय तक क्रिज पर नहीं रह सके। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं पूरे दौरे पर किसी भी पारी में परेशान नहीं हुआ। मैंने जितने भी रन बनाए हों, मैं अच्छा ही खेला हूं। मुझे किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई, लेकिन मैं इसका फायदा नहीं उठा सका। सिर्फ कुछ अर्धशतक ही लगा पाया।"

उन्होंने कहा, "लेकिन टीम को मुझसे काफी उम्मीदें थीं। अगर मुझे परेशानी होती तो समझ में आता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं फिर भी अच्छा नहीं कर सका, यह मेरा अपराध है। मैं इसके लिए जिम्मेदार हूं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार