India vs Australia T20I: भारत के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए लेग स्पिनर तनवीर संघा (Tanveer Sangha) को ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है। एडम जाम्पा (Adam Zampa) निजी कारणों के चलते सीरीज के शुरूआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नही रहेंगे, जिसके चलते तनवीर टीम में आए हैं। 

Advertisement

बता दें कि जाम्पा दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। वह पर्थ में हुए पहले वनडे मैच में भी नहीं खेल पाए थे यात्रा की दूरी के चलते और फिर एडिलेड में वापसी करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। इसके बाद वह सिडनी के मुकाबले में भी खेले। जाम्पा टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। जाम्पा ने अभी तक 106 मैच की 104 पारियों में 131 विकेट लिए हैं।

Advertisement

23 साल के तनवीर बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए खेलते हैं औऱ उन्होंने 2023 में डेब्यू के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। डेब्यू मैच में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे। 

 उन्होंने हाल के भारत दौरे पर इंडिया A के खिलाफ तीन वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया A के लिए सात विकेट लिए और फिलहाल वह न्यू साउथ वेल्स के लिए चार मैचों में 10 विकेट लेकर वन-डे कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं।

ऑस्ट्रेलिया की T20I टीम में कई बदलाव हो रहे हैं, क्योंकि तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों को एशेज सीरीज की भी तैयारी करनी है। जोश हेज़लवुड कैनबरा और सिडनी में होने वाले पहले दो मैचों के बाद बाहर हो जाएंगे, जबकि सीन एबॉट होबार्ट में तीसरे मैच के बाद टीम छोड़ देंगे।

तीसरे टी-20 इंटनरेशनल से 20 साल के तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन टीम के साथ जुड़ेंगे और उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है। बता दें कि बियर्डमैन ने अभी तक कोई फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज की शुरूआत 29 अक्टूबर से होगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार