पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने रविवार (15 मार्च) को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन तंजीद हसन तमीम की अगुवाई में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिखाया और स्कोरबोर्ड पर निर्धारित 50 ओवरों में 290 रनों का स्कोर लगा दिया।
तंजीद हसन ने बांग्लादेश के लिए शतक लगाते हुए 107 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इनमें से एक छ्क्का तो इतना स्टाइलिश था कि उसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। तंजीम ने पाकिस्तान के स्टार बॉलर हारिस रउफ को उनके पहले ही ओवर में रिमांड पर लेते हुए एक गज़ब का छक्का लगाया।
ये छक्का बांग्लादेशी पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला जब रउफ ने तंजीम के पैड्स पर बॉल डाली और तंजीम ने इस गेंद पर गजब का फ्लिक शॉट खेलते हुए छक्का लगा दिया। उनका छक्का देखकर बांग्लादेशी फैंस खुशी से झूम उठे और इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, गाजी गोरी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, साद मसूद, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।