AUS vs BAN Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (13 अगस्त) से डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) ने अपनी शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान तस्कीन ने ब्यू वेबस्टर को एक ऐसी गेंद पर बोल्ड किया, जिसने पिच से पड़ने के बाद अचानक बाहर की ओर सीम किया। वेबस्टर ने गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन उसकी हरकत से पूरी तरह चकमा खा गए। गेंद इतनी अच्छी लाइन और लेंथ पर थी कि वेबस्टर का बल्ला उसके करीब तक नहीं पहुंच पाया। गेंद ने बाहरी किनारा भी नहीं लिया और सीधे स्टंप्स से जा टकराई। इस तरह वेबस्टर की छोटी सी पारी का अंत हो गया।

VIDEO:

ब्यू वेबस्टर ने आउट होने से पहले सिर्फ 10 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए। उनका विकेट तस्कीन अहमद के लिए दिन की दूसरी सफलता रहा। इससे पहले तस्कीन ने कैमरन ग्रीन को भी अपना शिकार बनाया था। 

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत पहले टेस्ट के पहले दिन बेहद खराब रही। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे स्मिथ ने एक छोर से पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 53 ओवर में सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ 109 गेंदों में 71 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा जेक वेदराल्ड ने 23 और ट्रेविस हेड ने 22 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए इस पारी में गेंदबाज़ी में हसन महमूद ने 6 विकेट चटकाए। वहीं तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।

टीमें
बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंज़िद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादोत हुसैन।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): जेक वेदारल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार