Bangladesh vs Pakistan 3rd ODI: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीसरे वनडे में तस्कीन अहमद ने अपनी गेंदबाजी से शुरुआत में ही पाकिस्तान को बड़ा झटकेा दिया। उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को शानदार इनस्विंगर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। रिजवान गेंद की लाइन समझ ही नहीं पाए और उनका ऑफ स्टंप उखड़ गया। 

Advertisement

रविवार (15 मार्च) को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने अपनी गेंदबाजी से शुरुआती ओवरों में ही कहर बरपा दिया। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

दरअसल, पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में तस्कीन अहमद गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पांचवी गेंद उन्होंने फुल लेंथ पर ऑफ स्टंप के आसपास डाली, जो पिच पर पड़ते ही तेज़ी से अंदर की ओर आई। मोहम्मद रिजवान क्रीज पर खड़े होकर इस गेंद को डिफेंस करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह गेंद की स्विंग को बिल्कुल भी पढ़ नहीं पाए।

रिजवान ने गलत लाइन पर बल्ला लगाया और बल्ले व पैड के बीच बड़ा गैप रह गया। इसी का फायदा उठाते हुए गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई और ऑफ स्टंप उखड़कर पीछे जा गिरा। इस तरह मोहम्मद रिजवान सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और पाकिस्तान को 17 रन के स्कोर पर तीसरा बड़ा झटका लग गया।

VIDEO:

इस मुकाबले में पाकिस्तान की पारी की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और माज सदाकत दोनों ही 6-6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे। ऐसे में टीम को रिजवान से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं इससे पहले बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए तंजीद हसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंदों में 107 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा लिट्टन दास ने 41 रन बनाए, जबकि अंत में तौहीद हृदोय ने भी नाबाद 48 रन की उपयोगी पारी खेली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार