Taskin Ahmed Record: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज़ तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) बुधवार, 24 सितंबर को टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 राउंड के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया (IND vs BAN) के खिलाफ सिर्फ एक विकेट चटकाकर इतिहास रच सकते हैं। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान तस्कीन एक खास सेंचुरी पूरी करते हुए ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जो कि बांग्लादेश के लिए अब तक सिर्फ दो ही गेंदबाज़ बना पाए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 30 वर्षीय तस्कीन अहमद भारत के खिलाफ दुबई में होने वाले एशिया कप के मुकाबले में अगर 1 विकेट लेने में कामियाब होते हैं तो वो अपने टी20I करियर के 100 विकेट पूरे कर लेंगे और बांग्लादेश के लिए ये खास सेंचुरी पूरी करने वाले सिर्फ और सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बनेंगे।

Advertisement

जान लें कि मौजूदा समय में तस्कीन अहमद के नाम 81 टी20 मुकाबलों में 99 विकेट दर्ज हैं और वो टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। ये भी बता दें कि टी20I में बांग्लादेश के लिए सिर्फ शाकिब अल हसन (149 टी20 विकेट) और मुस्तफिजुर रहमान (149 टी20 विकेट) ने ही 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।

बांग्लादेश के टी20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

शाकिब अल हसन - 129 टी20 मैचों की 126 पारियों में 149 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान - 116 टी20 मैचों की 115 पारियों में 146 विकेट

Advertisement

तस्कीन अहमद - 80 टी20 मैचों की 78 पारियों में 98 विकेट

मेहदी हसन - 65 टी20 मैचों की 63 पारियों में 59 विकेट

शोरफुल इस्लाम - 53 टी20 मैचों की 51 पारियों में 58 विकेट

Advertisement

बात करें अगर एशिया कप 2025 में तस्कीन अहमद के प्रदर्शन की तो उन्होंने बांग्लादेश के लिए 3 मैचों में 5 विकेट चटकाए। वो मुस्तफिजुर रहमान (7 विकेट) के बाद टूर्नामेंट में बांग्लादेश के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपने टी20I करियर की खास सेंचुरी पूरी कर पाते हैं या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश की पूरी टीम: तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, लिट्टन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, जेकर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तन्ज़ीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, सैफ हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, नुरुल हसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार