आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) में बांग्लादेश ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन टीम ने जैसे-तैसे करके सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। हालांकि इसके बाद टीम आगे नहीं बढ़ सकी और बाहर हो गयी। अब टीम के खराब प्रदर्शन पर गेंदबाज तस्कीन अहमद (askin Ahmed) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

Advertisement

अहमद ने कहा कि, "सीनियर्स की खराब फॉर्म का असर टीम पर पड़ा लेकिन मैदान के बाहर नहीं। वे महान टीम मैन हैं। हम 47 दिनों तक एक टीम के रूप में रहे। मैदान के बाहर सब कुछ ठीक था। यह बिल्कुल सामान्य है कि जब महत्वपूर्ण खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हों तो टीम को समस्या होगी। मुझे उम्मीद है कि हम इससे उबरेंगे और जल्द ही बेहतर खेलेंगे।"

Advertisement

तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, "जब आप बल्लेबाजी के बारे में बात करते हैं, यदि आप आंकड़ों को देखते हैं, तो मुझे लगता है कि इस बार USA में प्रत्येक [टीम'] बल्लेबाजी डिपार्टमेंट को नुकसान हुआ है। गेंदबाजों को काफी मदद मिली। हमें वेस्टइंडीज में बेहतर (बल्लेबाजी) विकेट मिले। बांग्लादेश के लिए अपने दस सालों के गेम में मैंने बल्लेबाजों के लिए इतना बुरा दौर नहीं देखा। मुझे उम्मीद है कि यह जल्दी ही दूर हो जाएगा। टी20 में हमारा प्रदर्शन कभी अच्छा नहीं रहा। हम धीरे-धीरे सुधार कर रहे हैं। हम केवल माइनस पॉइंट्स को नहीं देख सकते। हम पहले से ही नकारात्मक स्थिति में हैं। हम 'प्लस' पाने की कोशिश कर रहे हैं। आपकी हताशा अपेक्षित है। हम आपको अच्छी जीत दिलाएंगे। आपको हम पर भरोसा रखना होगा। हम इसमें अपना बेस्ट देंगे।" 

तस्कीन की बात करें तो उन्होंने वर्ल्ड कप में खेले 6 मैचों में 6.42 के इकॉनमी रेट की मदद से 8 विकेट हासिल किये। बांग्लादेश की बात की जाए तो वो सुपर 8 स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वे अपने सभी सुपर 8 गेम हार गए, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच भी शामिल था, जहां वे 114 रनों का पीछा नहीं कर सके। बांग्लादेश के पास अफगानिस्तान के खिलाफ 12.1 ओवर के भीतर लक्ष्य का पीछा करके सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका था, लेकिन वे 105 रन पर आउट हो गए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार