Pakistan vs Bangladesh Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने गुरुवार (25 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। टॉप ऑडर बल्लेबाजों के संघर्ष और लगातार विकेट गिरने से टीम ने लक्ष्य बनाने में मुश्किलों का सामना किया। फहीम अशरफ और हारिस रऊफ की नाबाद पारियों ने अंत में टीम को 135 तक पहुँचाया। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमदने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।

Advertisement

एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड के पांचवें मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत कमजोर रही, पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

सईम अयूब इस टूर्नामेंट में चौथी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पावरप्ले में टीम सिर्फ 27 रन ही जोड़ सकी। फखर जमान ने 20 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं हुसैन तलत सात गेंद में तीन रन ही जोड़ पाए।

49 के स्कोर पर पांचवां झटका सलमान आगा के रूप में गिरा, जिन्होंने 23 गेंद में 19 रन बनाए। शाहीन अफरीदी को 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, लेकिन वह 13 गेंद में 19 रन ही बना पाए। मोहम्मद हारिस ने 23 गेंद में 31 रन की पारी खेली लेकिन 18वें ओवर में रन गती बढ़ाने की कोशिश में आउट हो गए।

मोहम्मद नवाज के 19वें ओवर में 15 गेंदों में 25 रन पर आउट होने के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ गई। अंत में फहीम अशरफ के 8 गेंद में नाबाद 12 रन और हारिस रऊफ 3 गेंद में नाबाद 3 रहते हुए टीम का स्कोर काफी मुश्किल से 135 रन तक पहुंचाया।

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 3, रिशद हुसैन और महदी हसन ने 2-2, जबकि मुस्तफिजुर रहमान ने 1 विकेट लिया।

Advertisement

प्लेइंग इलेवन इस मैच के लिए
बांग्लादेश: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हिरदॉय, शमीम हुसैन, जेकर अली (कप्तान और विकेटकीपर), नुरुल हसन, रिशद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार