India vs South Africa Guwahati Test: टॉस, लंच,चाय  और दिन के खेल की  समाप्ति, टेस्ट मैचों में यही सामान्य क्रम होता है। लेकिन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 नवंबर से गुवाहटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में यह उलटने वाला है। पहली बार ऐसा होगा जब दिन में होने वाले टेस्ट मैच में खिलाड़ी लंच से पहले चाय  ब्रेक लेंगे। यह फैसला देश के पूर्वी हिस्से में सूरज जल्दी उगने और जल्दी डूबने की वजह से लिया गया है। 

Advertisement

बारसपारा स्टेडियम में होने वाले टेस्ट  मैच  में पहला सेशन सुबह 9 से 11 बजे तक का होगा। जिसके बाद 11 से 11.20  तक चाय सेशन रहेगा। दूसरा सेशन सुबह 11:20 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक खेला जाएगा। लंच ब्रेक दोपहर 1:20 बजे से 2 बजे तक होगा, जबकि खेल का तीसरा सेशन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक खेला जाएगा।  हालांकि इसे लेकर बीससीसीआई ने कोई  आधिकारिक जानकारी नहीं  दी है। 

Advertisement

बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने  इंडियन एक्सप्रैस ने बातचीत में कहा, “ पहले चाय ब्रेक लेने का का कारण यह है कि गुवाहाटी में सूरज जल्दी डूबता है और दिन भी जल्दी शुरू होता है। यह पहली बार होगा जब हमने चाय सेशन का समय बदलने का फैसला किया है, इससे मैदान पर एक्स्ट्रा गेम टाइम मिलेगा और समय भी बचेगा।”

पारंपरिक रूप से भारत में टेस्ट मैच सुबह 9.30 बजे  से शुरू होता है। इसके बाद 11.30 बजे से दोपहर 12.10 बजे  तक 40 मिनट  का ब्रेक होता है। इसके बाद दूसरा सेशन होता है और फिर दोपहर 2.10 बजे से 2.30 बजे तक 20 मिनट  का चाय ब्रेक होता है। इसके  बाद  तीसरा और आखिरी सेशन दोपहर से 2.30  से 4.30 बजे तक होता है। मैच ऑफिशियल टीम को हर दिन 90 ओवर पूरे करने के लिए आधा घंटा एक्स्ट्रा टाइम दे सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

क्रिकेट साउथ अफ्रीका और BCCI दोनों ने अपने सेशन का टाइम बदलने का फैसला किया है। पहले भी BCCI ने रणजी ट्रॉफी मैचों में जल्दी सूरज डूबने की स्थिति को देखते हुए अपने सेशन का टाइम बदला था। इसके बाद अब टॉस सुबह 8.30 बजे  से होगा और खेल की शुरूआत 9 बजे से। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार