27 नवंबर, नागपुर (CRICKETNMORE)। भारतीय चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। भारतीय चयनकर्ताओं ने आखिरकार विराट कोहली को वनडे सीरीज से आराम दिया है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को बनाया गया है कप्तान। वनडे सीरीज में सिद्धार्थ कौल, रहाणे, मनीष पांडे और केदार जाधव जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है तो वहीं दिनेश कार्तिक भी जगह बनानें में सफल रहे हैं।

हार्दिक पांड्या के अलावा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को वनडे सीरीज में मौका मिला है। आपको बता दें कि वनडे सीरीज से अश्विन और जडेजा गायब हैं। श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की वनडे सीरीज मं मौका मिला है।

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आगाज दिसंबर 10 से होगा। भारत की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। गौरतलब है कि शाम तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम इंडिया की घोषणा होने वाली है।

Advertisement

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया इस प्रकार हैं►

रोहित (कप्तान), शिखर, अजिंक्य, श्रेयस, मनीष, केदार, दिनेश, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हरदिक, एक्सर, कुलदीप, चहल, बुमराह, भुवनेश्वर, सिद्धार्थ कौल

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार